खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

कुछ भी करने से पहले हमें संयुक्त तीन परम शक्तिशाली ईश्वर से प्रार्थना एवं अनुरोध करना चाहिए कि वे हमारे मन और शरीर का उपयोग करके हमारे जरिए अपना पवित्र कार्य करें। चिकित्सा समुदाय में वीगन जीवनशैली का प्रचार जारी रखें, क्योंकि यह अत्यंत महत्त्वपूर्ण कार्य है।

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास ताइवान, जिसे फ़ॉर्मोसा भी कहा जाता है, की एक शिष्या से मंदारिन चीनी भाषा में एक हार्टलाइन प्रस्तुत है, जिसमें बहुभाषी उपशीर्षक हैं:

श्रद्धापूर्वक, मैं संयुक्त तीन परम शक्तिशाली ईश्वर और ब्रह्मांड के परम सर्वोच्च प्रभु राजाओं के राजाओं के राजाओं के राजा, सम्बुद्ध गुरुवर को नमन करती हूँ। पश्चात्ताप और कृतज्ञता से भरे हृदय के साथ, मैं इस बार ताइवान (फ़ॉर्मोसा) लौटने पर हुए अपने अद्भुत अनुभव का वर्णन करना चाहती हूँ। अगस्त में, जब कई तूफ़ान निकट आए, तो वे पीछे मुड़े और ताइवान (फ़ॉर्मोसा) से दूर रहे। मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह मास्टर के प्रेममय संरक्षण के कारण हुआ था। ताइवान (फ़ॉर्मोसा) लौटने के बाद, मैंने घर में 30 छोटे ऑडियो प्लेयर और कई मोबाइल उपकरण रखे, ताकि उन पर चौबीसों घंटे सुप्रीम मास्टर टीवी, सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना और लाइट टावर्स चलते रहें। एक सप्ताह से भी कम समय में मेरे पिता की लगभग तीन वर्ष पुरानी खाँसी बेहतर होने लगी, मेरे अस्थिर शराबी छोटे भाई में भी पितृभक्ति जागी और वह मेरे पिता के साथ डॉक्टर के पास हर बार जाने लगा। इससे मुझे मास्टर के सर्वव्यापी आशीर्वाद का गहरा अनुभव हुआ।

संयोग से यह यात्रा मेरी दीक्षा की दसवीं सालगिरह, और अस्पताल से इस्तीफ़ा देने के समय हुई। मुझे एक भाषण देने के लिए चिकित्सा केंद्र में फिर आमंत्रित किया गया। क्वान यिन ध्यान के बाद मुझे एक प्रेरणा मिली। मैंने मास्टर की शिक्षाओं को ऐसी भाषा में प्रस्तुत किया, जिसे डॉक्टरें समझ सकें। मेरे व्यक्तिगत अनुभव के कारण वे उन्हें सुनने और स्वीकार करने के लिए तैयार हुए। मैंने पशु-जन पर परिक्षण करने के लिए पश्चात्ताप व्यक्त करते हुए अपना भाषण शुरू किया, इस पर पुनर्विचार करते हुए कि वैज्ञानिक निष्कर्षों के लिए मासूम जीवन का बलिदान देना उचित है या नहीं। मैंने यह भी बताया कि अपनी लकवाग्रस्त माँ की देखभाल करने के लिए नैदानिक पोषण का अध्ययन करने के बाद मुझे पौधे-आधारित आहार का महत्त्व समझ में आया। मैंने वीगन जीवनशैली के समर्थन में चिकित्सीय प्रमाण इस्तमाल किए। फिर चिकित्सकों की शपथ, “सबसे पहले, कोई हानि न पहुँचाएँ,” से मैंने अपने सहकर्मियों को यह समझाया कि चिकित्सा सेवा केवल मरीज़ों को बचाने और उनका उपचार करने तक ही सीमित नहीं है; इसे जीवन का सम्मान भी करना चाहिए, ताकि करुणा सभी प्राणियों और पृथ्वी तक फैल सके।

भाषण से पहले मैंने सच्चे मन से प्रार्थना की कि मैं परमेश्वर और मास्टर का साधन बनूँ। पूरे कार्यक्रम के दौरान मैंने लाइट टावर्स अपने साथ रखे और प्रार्थना की कि इस अवसर के माध्यम से आपका संदेश श्रोताओं के दिलों में जाए, ताकि भोजन चुनते और मरीज़ों का उपचार करते समय वे थोड़ी अधिक करुणा दिखाएँ और वीगन जीवनशैली अपनाएँ। गुरुवर की प्रेममय शक्ति की बदौलत, इस भाषण को मैत्रीपूर्ण प्रतिक्रिया मिली। मुझे गहराई से एहसास हुआ कि मेरी आध्यात्मिक साधना अभी भी अपर्याप्त है। बाकी जीवन में मुझे स्वयं को पूरी तरह समर्पित करके ईश्वर को सौंप देना चाहिए और अपनी आध्यात्मिक साधना में आगे बढ़ना चाहिए।

भले ही मुझे अब भी मेरे परिवार की चिंता होती है, पर मैं समझती हूँ कि परिवार को ईश्वर के हाथों में सौंपकर, लगन से आध्यात्मिक साधना में आगे बढ़कर और परमेश्वर एवं गुरुवर की व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण करके ही मैं मेरे परिवार को सर्वोत्तम आशीर्वाद दिला सकती हूँ। संयुक्त तीन परम शक्तिशाली और ब्रह्मांड के परम सर्वोच्च गुरुवर, आपकी प्रेममय कृपा के लिए आभार। आपको श्रद्धापूर्वक नमन, ताइवान (फ़ॉर्मोसा) की एक शिष्या

सहायक परमेश्वर की शिष्या, आपकी हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। गुरुवर ने आपके लिए यह हार्दिक जवाब भेजा है:

“विवेकशील परमेश्वर की शिष्या, यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि आप यह समझते हैं कि स्वयं को परमेश्वर के उपयोग के लिए बेहतर साधन बनाना ही अपने परिवार और आसपास की दुनिया की मदद करने का सर्वोत्तम तरीका है। वास्तव में केवल ईश्वर ही एकमात्र कर्ता हैं। जब हम स्वयं कुछ करने का प्रयास करते हैं, तो हम आंतरिक गुरु को बाधित करते हैं और उन्हें हमारे विचारों, वचनों तथा कर्मों का मार्गदर्शन नहीं करने देते। कुछ भी करने से पहले हमें संयुक्त तीन परम शक्तिशाली ईश्वर से प्रार्थना एवं अनुरोध करना चाहिए कि वे हमारे मन और शरीर का उपयोग करके हमारे जरिए अपना पवित्र कार्य करें। चिकित्सा समुदाय में वीगन जीवनशैली का प्रचार जारी रखें, क्योंकि यह अत्यंत महत्त्वपूर्ण कार्य है। वीगन संदेश फैलाने में अपना पूरा प्रयास करने के लिए धन्यवाद। यदि हम सभी अपनी भूमिका निभाएँ, तो विश्व वीगन शीघ्र ही साकार होगा। कामना है कि आप और ताइवान (फ़ॉर्मोसा) के अद्भुत लोग परमेश्वर की कृपा में जीवन जीने का आनंद अनुभव करें। मेरा हृदय सदैव आपके लिए प्रेम और सम्मान से भरा है।”
और देखें
नवीनतम वीडियो
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-28
1229 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-28
3106 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-28
361 दृष्टिकोण
सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) के गीत, रचनाएँ, कविता और प्रदर्शन
2026-11-28
310 दृष्टिकोण
31:40

समय क़ीमती है, 3 का भाग 2

2026-11-28   374 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-28
374 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-27
1091 दृष्टिकोण
41:58

समय क़ीमती है, 3 का भाग 1

2026-11-27   988 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-27
988 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-26
1013 दृष्टिकोण
36:17

उल्लेखनीय समाचार

2026-11-26   369 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-26
369 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड