खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

हमें उन बुद्धों के प्रति केवल गहरी कृतज्ञता रखनी चाहिए, जो हमारे क्रूर वातावरण में उतरकर करुणापूर्वक और बिना शर्त हमें अपना आशीर्वाद देते हैं!

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
अब हमारे पास नॉर्वे की सेल्मा से नॉर्वेजियन भाषा में भेजी गई एक हार्टलाइन है, जिसमे कई बहुभाषी उपशीर्षक हैं:

परम प्रिय गुरुवर, आज मैंने फ़ो साम्राज्य के महामहिम बुद्ध राजा को के साथ आपका संवाद देखा और मैं अत्यंत भावविभोर हो गई। जब गुरुवर ने कहा कि आप इस भौतिक रूप में सदा जीवित नहीं रहना चाहेंगी, क्योंकि आप इतने सारे जन्मों से इस संसार की सेवा करते आए हैं, और स्करीन पर आपके कुछ पूर्व जन्म दिखाए गए, तो मेरा हृदय सराहना और कृतज्ञता से भर गया। केवल गुरुवर ही इस ग्रह और मानवता से इतना प्रेम कर सकते हैं कि बार-बार आप यहाँ लौटने को तैयार हों।

जब महामहिम बुद्ध राजा को ने बताया कि वे और उनका अनुचर दल यहाँ केवल आठ दिन रह सकते हैं, क्योंकि अधिक समय, रहने पर वे इस ग्रह की हानिकारक ऊर्जा से प्रभावित होकर शायद अपने घर न लौट पाएँ, तो यह सोचकर मैं रो पड़ी कि गुरुवर को इतने लंबे समय तक इतने निम्न स्तर के ग्रह पर रहना पड़ता है। और जब मैंने सभी बुद्ध राजाओं को आकर जाते हुए और गुरुवर को युद्ध लड़ने और इस ग्रह को बचाते रहने के लिए पीछे छोड़ते देखा, तो मैं और भी ज़ोर से रोने लगी। मुझे बहुत अपराधबोध महसूस होता है कि मैं आपके मिशन में सहायता के लिए अधिक योगदान नहीं दे सकती।

गुरुवर, मानवता और इस संसार के लिए आपके प्रेम की गहराई का मैं वर्णन भी नहीं कर सकती। मैं बार-बार केवल यही प्रार्थना कर सकती हूँ कि मनुष्य जाग जाएँ और संसार बदल जाए, ताकि गुरुवर को अब इतना कष्ट न सहना पड़े और आप महामहिम बुद्ध राजा को द्वारा दिए गए उपहार के अनुसार शीघ्र ही अपना शाश्वत आध्यात्मिक पद पुनः प्राप्त कर सकें। मैं प्रार्थना करती हूँ कि यहाँ आ चुके सभी बुद्ध राजाएँ दूर रहकर भी गुरुवर के मिशन को आशीर्वाद और सहायता देते रहें और हमारे अनमोल गुरुवर की सदा रक्षा करें। गुरुवर, मैं आपसे बहुत प्रेम करती हूँ और आपके प्रेम, कृपा तथा संरक्षण से इस संसार में अब भी विद्यमान हर चीज के लिए आपको अत्यंत धन्यवाद देती हूँ। सादर, आपकी शिष्या, नॉर्वे से सेल्मा

विचारशील सेल्मा, आपके शब्दों ने हमारे हृदय को छू लिया हैं और गुरुवर द्वारा हमारे लिए किए गए हर त्याग को संजोने की याद दिलाई है, ताकि हम उनकी असीम कृपा को कभी हल्के से न लें, बल्कि इस जीवनकाल के प्रत्येक आशीर्वाद को कृतज्ञता और श्रद्धा से परिपूर्ण हृदय से अपनाएँ। गुरुवर ने आपके लिए एक स्नेहपूर्ण संदेश भेजा है:

“दयालु सेल्मा, आपके दयालु विचारों और सांत्वनापूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद। बुद्ध हमारे संसार में रुकने और मदद करने के लिए बाध्य नहीं हैं। वे पहले ही अपना भरसक प्रयास कर चुके हैं! इसके अतिरिक्त, अपने योग्य जनों के प्रति भी उनका उत्तरदायित्व है। यदि वे रुक भी जाएँ, तो और कितना किया जा सकता है? या प्रभु यीशु मसीह की तरह उन्हें भी सूली पर चढ़ा दिया जाएगा? या संसार के कुचल देने वाले कर्मों के नीचे जीवित ही दफ़ना दिया जाएगा? अब तक मनुष्य हठपूर्वक वही कर रहे हैं जो वे चाहते हैं; अपने और दूसरों के लिए क्या अच्छा या बुरा है, इसकी परवाह किए बिना सभी पवित्र शिक्षाओं और बुद्धिमत्तापूर्ण परामर्शों को ठुकराते हैं; एक-दूसरे को, यहाँ तक कि अपने ही रक्त-संबंधियों को निरंतर मारते हैं; असहाय, निरपराध प्राणियों की हत्या कर बिना पश्चात्ताप उनके शव खाते हैं; हर संभव उपाय से अपने संसार को नष्ट करते हैं और फिर सभी परिणामों के लिए ईश्वर को दोष देते हैं। मनुष्यों को बचाने के कारण कितने बुद्धों को उन्हीं के हाथों प्रताड़ित, यातनाग्रस्त और मार डाला गया है?! यह विनम्र सेविका भी अपना कार्य सुरक्षित रूप से जारी रखने के लिए आज तक बार-बार एक स्थान से दूसरे स्थान जाती है, क्योंकि युद्ध, नई नीतियों आदि से संसार छोटा और अधिक कठोर होता जा रहा है… हमें उन बुद्धों के प्रति केवल गहरी कृतज्ञता रखनी चाहिए, जो हमारे क्रूर वातावरण में उतरकर करुणापूर्वक और बिना शर्त हमें अपना आशीर्वाद देते हैं! शिष्यों के लिए, किसी संबुद्ध गुरु के अथाह प्रेम और बलिदानों का सम्मान करने का सबसे सार्थक तरीका है अपनी आध्यात्मिक साधना में दृढ़संकल्पित रहना, इस संसार की सीमाओं को पार करना और यहाँ हमारा समय समाप्त होने से पहले आत्मज्ञान प्राप्त करना। यह किसी के द्वारा दिए जा सकने वाले सर्वोत्तम उपहारों में से एक होगा। डरें नहीं, क्योंकि संयुक्त तीन परम शक्तिशाली सत्ता धर्म के मार्ग पर चलने वालों पर कृपादृष्टि बनाए रखते हैं और उनकी रक्षा करते हैं। कामना है कि आपके भीतर और प्रसन्नचित्त नॉर्वेवासियों के जीवनभर सुख का प्रकाश छाए, और यह हर नए दिन में गरमाहट, आनंद और शांति लेकर आए। परमेश्वर आपसे अनंतकाल तक प्रेम करते हैं। और परमेश्वर कृपा से, मैं भी आपसे प्रेम करती हूँ।”
और देखें
नवीनतम वीडियो
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-28
1229 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-28
3106 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-28
361 दृष्टिकोण
सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) के गीत, रचनाएँ, कविता और प्रदर्शन
2026-11-28
310 दृष्टिकोण
31:40

समय क़ीमती है, 3 का भाग 2

2026-11-28   374 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-28
374 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-27
1091 दृष्टिकोण
41:58

समय क़ीमती है, 3 का भाग 1

2026-11-27   988 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-27
988 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-26
1013 दृष्टिकोण
36:17

उल्लेखनीय समाचार

2026-11-26   369 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-26
369 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड