विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, एक वैश्विक मानवीय संगठन और संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की खदानों में बाल श्रम से निपटने के लिए हाथ मिलाया। यूके के शोध के अनुसार बढ़ता समुद्र-स्तर मैंग्रोव की कार्बन संचित करने की क्षमता घटा सकता है, अमेरिका ने मानसिक स्वास्थ्य और व्यसन-निवारण सेवाओं के लिए नया वित्तपोषण दिया, स्पेन की मनिल्वा नगरपालिका ने बेसहारा बिल्ली-जनों के कल्याण के लिए उपाय लागू किए, भारतीय किसान ने जलवायु-सहिष्णु लीची उगाई, न्यूज़ीलैंड की कंपनी ने कीवी फल के अपशिष्ट को वीगन चमड़े में बदला, और अमेरिकी पशु-जन अभयारण्य आघात-पीड़ितों के लिए पशु-जनों की सहायता से उपचार कार्यक्रम की योजना बना रहा है। वीगन आहार आपके शरीर की आंतरिक निकासी प्रणाली को सुचारु रखने में सहायक है! आज मैं आपकी रसोई की नाली को भी स्वच्छ और ताज़ा रखने का एक घरेलू उपाय बताना चाहता हूँ। नाली में उबलता पानी डालना चिकनाई हटाने का आसान उपाय लग सकता है, लेकिन इससे समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। इससे चिकनाई कुछ समय के लिए पिघल सकती है, पर पाइप में आगे जाकर फिर जम सकती है और रुकावट पैदा कर सकती है। उबलता पानी पाइपों, जोड़ और प्लास्टिक की सीलों को भी नुकसान पहुँचा सकता है, विशेषकर ठंडे मौसम में। विशेषज्ञ इसके बजाय 50 से 60 डिग्री सेल्सियस तक गर्म पानी इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। रसोई की नाली को ताज़ा और चिकनाई के जमाव से मुक्त रखने हेतु उसमें आधा कप बेकिंग सोडा डालें, फिर आधा कप सफेद सिरका डालें। इसे 15 से 30 मिनट तक झाग बनने दें, फिर 50 से 60 डिग्री सेल्सियस गर्म पानी से बहा दें। यह सरल प्रक्रिया महीने में एक बार दोहराने से दुर्गंध कम हो सकती है और नाली का प्रवाह सुचारु रह सकता है।











