विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज की खबरों में, यूरोपीय संघ युगांडा में शरणार्थियों को महत्वपूर्ण नकद सहायता प्रदान कर रहा है। नए वैश्विक नक्शे से प्रवाल भित्तियों के लिए जलवायु-प्रतिरोधी आश्रय स्थलों का पता चलता है, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने समुद्री जल को ताजे पानी में बदलने के लिए अभिनव सौर तकनीक विकसित की है, नीदरलैंड में वार्षिक पैदल यात्रा परंपरा बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देती है, युवा स्वयंसेवक लंदन, इंग्लैंड, यूके के चारों ओर पेड़ों का घेरा लगाने में मदद करते हैं, प्रसिद्ध अमेरिकी रॉक बैंड के सदस्य ने एक प्रमुख अमेरिकी वीगन फास्ट-फूड फ्रेंचाइज में हिस्सेदारी ली है, और पांच पुनर्वासित ओरंगुटान-जन बोर्नियो, इंडोनेशिया में जंगल में लौट आए हैं। प्रकृति में पाई जाने वाली जड़ी-बूटियों और मसालों की शानदार विविधता वीगन भोजन को और भी अधिक आनंददायक बनाती है। आज मैं जड़ी-बूटी उगाने का एक सुझाव देना चाहूंगा। तुलसी अपने ताज़गी भरे स्वाद, सुगंधित पत्तियों और आसानी से उगने की प्रकृति के कारण घरेलू बागवानों के लिए आदर्श है। कई सामान्य कारणों से तुलसी के पत्ते पीले पड़ सकते हैं। इसका एक सबसे आम कारण अधिक पानी देना है, जिसके परिणामस्वरूप तुलसी की जड़ों में तनाव आ सकता है या जड़ सड़न हो सकती है। इसलिए, पानी की मात्रा कम करने और मिट्टी को थोड़ा सूखने देने से पौधे को ठीक होने में मदद मिल सकती है। नाइट्रोजन की कमी भी इसका एक संभावित कारण हो सकती है। पत्तियों के स्वस्थ विकास के लिए नाइट्रोजन आवश्यक है, और इसकी कमी से पुरानी पत्तियां पीली पड़ सकती हैं। यदि ऐसा है, तो तुलसी के पौधे को आवश्यक नाइट्रोजन की पूर्ति के लिए संतुलित उर्वरक का प्रयोग करें। कुछ बीमारियाँ, जैसे कि डाउनी मिल्ड्यू, भी पत्तियों के पीलेपन और उन पर गहरे या बदरंग धब्बे पैदा कर सकती हैं। जोखिम को कम करने के लिए, पत्तियों को गीला करने से बचें और हवा का अच्छा संचार सुनिश्चित करें। समस्या के मूल कारण की जल्द पहचान करके, आप अक्सर तुलसी के पौधे को स्वस्थ बना सकते हैं और पूरे फसल उगाने के मौसम में उससे स्वादिष्ट पत्तियां प्राप्त कर सकते हैं।











