खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

वॉस के महामहिम बुद्ध राजा पाउ, 4 भागों का भाग 3

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आपकी निष्ठा जितनी गहरी होगी, महामहिम बुद्धराज पो से आपका संबंध उतना ही दृढ़ होगा। जितनी सच्ची आपकी प्रार्थना और अभिलाषा होगी, संबंध उतना ही दृढ़ और ऊर्जा का संचार व वरदान उतना ही प्रभावी होगा। फिर भी, आप सभी इसे जारी रखें। और अधिक निष्ठावान होने पर आपका जन्म उनके बुद्धलोक वॉस में भी हो सकता है। अतः मेरी कामना है कि आप सभी महामहिम बुद्धराज पो से अपना आत्मिक संबंध और प्रगाढ़ करें। पहले यदि आपको किसी तरह उनके बारे में पता भी चलता और आप उनसे प्रार्थना करते, तो वह सफल नहीं होती, क्योंकि दूरी बहुत अधिक है। और यहाँ के अधिकांश लोगों व जीवों में इतना दृढ़ संकल्प और मानसिक शक्ति नहीं कि वे व्याकुलता से महामहिम बुद्धराज पो तक अपना संदेश पहुँचा सकें। लेकिन बुद्धराज उदारतापूर्वक और करुणावश हमारे ग्रह पर आए हैं, इसलिए संबंध दृढ़ होगा और पृथ्वीवासियों की प्रार्थनाएँ उनके बुद्धलोक व चुंबकीय क्षेत्र तक पहुँचेंगी; तब महामहिम बुद्धराज आपकी इच्छा जान सकेंगे।

वाह, वॉस के बुद्धराज पो कितने भव्य और प्रतापी हैं—वॉस, न कि वॉस में ‘व’ की ध्वनि। पहले मैंने इसका उच्चारण गलत किया था। मैं सात वर्ष जर्मनी में रही, इसलिए कभी-कभी डब्ल्यू का उच्चारण वी की तरह करती हूँ। जर्मन में भी डब्ल्यू का उच्चारण वी की तरह होता है। उदाहरण के लिए, जर्मन में “वी” को डब्ल्यू-आई-आर लिखा जाता है। इसे अंग्रेज़ी उच्चारण से पढ़ें तो “वीअर” कहेंगे, पर जर्मन में यह “वीर” है— “वीर ज़िंद (वीर सिंद),” यानी “हम हैं।” “वीअर ज़िंद” नहीं, बल्कि “वीर ज़िंद” “वीर सिंद” का अर्थ है, “हम हैं।”

बुद्धराज पो कितने भव्य, महान, उदार, पवित्र, दयालु और पूर्णतः परोपकारी हैं। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि परमेश्वर की कृपा से इस ग्रह के जीवों को उनके बारे में जानने का अवसर मिला, इसी कृपा ने मुझे उनसे मिलने और उनके गौरवशाली, उदार, परोपकारी, दयामय व करुणामय नाम—पो—का उच्चारण करने का सौभाग्य दिया। इस ग्रह के जीव अत्यंत सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें उनका नाम एक बार सुनने का अवसर भी मिला। मैं सर्वशक्तिमान परमेश्वर की अत्यंत गहराई और हार्दिकता से कृतज्ञ हूँ। हे परम प्रभु, आपका हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद। हे परम प्रभु, आप धन्य हैं। महामहिम बुद्धराज पो, आप धन्य हैं।

आज न जाने कैसे, मैं बार-बार समाधि में जाती और उससे बाहर आती रही। पूरी तरह नहीं, पर अंतर्जगत और बाहरी संसार में अंतर होता है। समाधि में आप ऊष्मा, अधिक स्नेह और निश्चिंतता अनुभव करते हैं; कोई बोझ नहीं, कोई बाधा नहीं, या शरीर का आभास नहीं होता। लेकिन उससे थोड़ा-सा बाहर आते ही अधिक ठंड, भारीपन और अधिक जुड़ाव अनुभव होता है भौतिक संसार से। यह समाधि में होने जितना सुखद नहीं होता। समाधि जितनी गहरी होती है, उतना ही अधिक सुख मिलता है। इसके लिए परमेश्वर का धन्यवाद।

मैंने महामहिम बुद्धराज पो से पूछा, “आप इस भौतिक लोक में कब तक रहने का विचार रखते हैं?” मेरा आशय है कि हम तटस्थ केंद्र में हैं। हमने उस केंद्र को निष्प्रभावी बनाया है, ताकि पृथ्वी और पृथ्वीवासियों की स्थूल ऊर्जा व वातावरण का हम पर प्रभाव न पड़े, जिनमें पशु-जन, पेड़, चट्टानें, जल, रेत और मिट्टी आदि भी शामिल हैं। ओह, मैं क्या कहना भूल गई? ओह, मुझे याद करना होगा। ठीक है, अब मुझे याद आ गया। जब बुद्ध हमसे मिलने आते हैं, तो वे पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र और ऊर्जा में अधिक देर नहीं ठहरते। वे शीघ्रता से नीचे आते और तुरंत तटस्थ केंद्र में लौट जाते हैं, वह भी पृथ्वी के क्षेत्र में है, पर उसके वातावरण में डूबा नहीं है, इसलिए हम बिना किसी बाधा के स्वतंत्रतापूर्वक कार्य कर सकते हैं। लेकिन वह अब भी पृथ्वी के परिवेश वाले क्षेत्र में है, इसलिए सबसे शक्तिशाली नकारात्मक सत्ताएँ कभी-कभी हमें परेशान कर सकती हैं, जैसा पिछली बार हुआ था। ऐसा हुआ था; मैं आपको बता चुकी हूँ। लेकिन तब से हमने तटस्थ केंद्र की रक्षा के लिए उसकी ऊर्जा और शक्ति और बढ़ा दी है।

इसलिए मैंने महामहिम बुद्धराज पो से पूछा कि वे हमारे साथ कब तक रहेंगे। उन्होंने कहा... एक क्षण, मैं भूल गई। मुझे याद करना होगा। हाँ, वे पृथ्वी के [तटस्थ] केंद्र में 15 दिन रहेंगे और केंद्र व पृथ्वी के बीच उतरते-चढ़ते रहेंगे, क्योंकि बुद्धराज अधिक देर यहाँ नहीं ठहर सकते। कोई भी बुद्धराज पृथ्वी पर शारीरिक या आध्यात्मिक रूप से अधिक देर नहीं रह सकते, क्योंकि मानव शरीर की सुरक्षात्मक परत के बिना पृथ्वी की ऊर्जा अत्यंत स्थूल, भारी और असहनीय रूप से पीड़ादायक है। फिर भी, हम कृतज्ञ हैं कि वे दो सप्ताह हमारे साथ रहे और पृथ्वी तथा यहाँ अब भी जीवित सभी प्राणियों को आशीष देने के लिए प्रायः पृथ्वी के वातावरण में उतरे। हम हृदय की गहराइयों से सच्चे मन से उनके कृतज्ञ हैं। प्रभु, आपका धन्यवाद। प्रभु, इस ग्रह के सभी जीवों की ओर से आपका कोटि-कोटि धन्यवाद। और हे मापा, परम शक्तिशाली सर्वशक्तिमान परमेश्वर, आपका अनंत धन्यवाद कि आपने ऐसे बुद्ध भेजे, जो हमें अपनी उपस्थिति, शक्तिशाली ऊर्जा और आशीष में सराबोर होने योग्य समझते हैं। हे परम प्रभु, आपका धन्यवाद। हे परम प्रभु, मैं आपसे प्रेम करती हूँ। हे परम प्रभु, हम आपसे प्रेम करते हैं। हे हमारे मापा, हम आपसे प्रेम करते हैं; आप सृष्टि के सर्वश्रेष्ठ, परमश्रेष्ठ माता-पिता हैं।

मैंने महामहिम बुद्धराज पो से विनती की कि वे हमें कुछ ज्ञानपूर्ण उपदेश दें। उन्होंने विनम्रतापूर्वक अन्य सभी बुद्धों की तरह यही कहा कि मैंने यहाँ के जीवों को वह सब पहले ही बता दिया है, जो उन्हें जानना चाहिए। अब उन्हें केवल उसका पालन करना है। तब मैंने कहा, “फिर भी कृपया हमें बताइए कि इस भौतिक जीवन में कैसे जिएँ, ताकि नरक की पीड़ा से बचकर स्वर्ग जा सकें और जन्म-मृत्यु से सदा के लिए मुक्त हो जाएँ।” तब बुद्धराज ने कहा, “ऐसा ही हो, हे बुद्धराज, मैत्रेय, ईसा मसीह, परमेश्वर के इकलौते पुत्र, जिन्होंने यहाँ के जीवों की भौतिक और आध्यात्मिक सहायता के लिए स्वयं को दो अलग रूपों में प्रकट किया। हे महामहिम, राजाओं के राजाओं के भी परम राजा, यदि इस पृथ्वी का कोई जीव परमेश्वर की प्रेम-सरिता के अमृत और ज्ञान-सागर का स्वाद चखना चाहे, तो उसे सबसे पहले अपने सभी पापों और भूलों के लिए पश्चात्ताप करके स्वयं को शुद्ध करना चाहिए—चाहे वे जाने-अनजाने हुए हों, पिछले जन्मों या इस जन्म के हों, याद हों या पूरी तरह भुला दिए गए हों। उन्हें प्रतिदिन जब भी समय मिले—दिन के किसी भी समय—पश्चात्ताप कर परमेश्वर से क्षमा माँगनी चाहिए और नरक की पीड़ा तथा जन्म-मृत्यु के निरंतर चक्र से मुक्ति का वरदान माँगना चाहिए।

Photo Caption: "सूरज को यह पसंद है मज़े कर रहे हैं!"

फोटो डाउनलोड करें   

और देखें
सभी भाग (3/4)
1
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-23
2319 दृष्टिकोण
2
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-24
2030 दृष्टिकोण
3
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-25
1530 दृष्टिकोण
4
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-26
1438 दृष्टिकोण
और देखें
नवीनतम वीडियो
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-28
1923 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-28
3641 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-28
453 दृष्टिकोण
सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन) के गीत, रचनाएँ, कविता और प्रदर्शन
2026-11-28
395 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-28
521 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-27
1155 दृष्टिकोण
45:07
उल्लेखनीय समाचार
2026-11-27
1 दृष्टिकोण
प्रदर्शन
2026-11-27
1 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-11-27
1038 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड