विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, फ़िनलैंड यूक्रेन (यूरेन) के ऊर्जा क्षेत्र की बहाली में मदद करता है। दक्षिण कोरिया की भीषण गर्मी में पशु-नागरिकों पर बढ़ते खतरे, शोधकर्ताओं को अफ्रीका में उर्वरक बनाने योग्य चट्टानें मिलीं, जापान और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगोलिया में गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर रोकथाम सेवाएँ सुदृढ़ कीं, पोलैंड की बालकनी पर क्षणभर की वीरता ने बच्ची की जान बचाई, एक वीगन दुकान ने अमेरिका में फ़्रांसीसी शैली की चॉकलेट कला का परिचय दिया, और कनाडा पशु-जन बचाव समूह ने संकटग्रस्त बिल्ली-जन के लिए देखभाल सुनिश्चित की। स्वयं को सुव्यवस्थित रखना और प्रतिदिन बड़ी मुस्कान धारण करना संसार के लिए एक सुंदर उपहार है। आज मैं आपके पालतू साथी की तनावमुक्त साज-सँवार में सहायता का सुझाव दूँगी, अपने पशु साथी को छोटी उम्र से ही साज-सँवार का अभ्यस्त बनाएँ। बेहतर है कि यह दिनचर्या उनके पिल्ला या बिल्ली का बच्चा होने पर शुरू करें, पर बड़े रोएँदार मित्र भी धीरे-धीरे इसके अभ्यस्त हो सकते हैं। दुलारते समय उनके पंजों, उँगलियों, कानों और पूँछ को धीरे से छुएँ, ताकि वे उन अंगों को छुए जाने में सहज हों जिन्हें साज-सँवार के दौरान संभालना पड़ता है। घर पर उन्हें साज-सँवार के उपकरणों से भी परिचित कराएँ। अपने साथी को ब्रश, कंघी या नाखून काटने वाला उपकरण सूँघने दें और उनके शांत रहने पर इनका धीरे से उपयोग करें। इलेक्ट्रिक क्लिपर इस्तेमाल करना हो, तो पहले उसे पास में चलाएँ, ताकि उपयोग से पूर्व वे उसकी भनभनाहट और कंपन के अभ्यस्त हो सकें। बिल्ली-जन के लिए, उनके पंजे के पास सूखी स्पेगेटी का टुकड़ा काटकर नाखून काटने जैसी ध्वनि निकालें और फिर उन्हें कोई स्वादिष्ट चीज़ दें। अभ्यास सत्र छोटे, कोमल और सकारात्मक रखें तथा अपने पशु मित्र को प्रशंसा या स्वादिष्ट चीज़ देकर पुरस्कृत करें। इससे साज-सँवार का अनुभव अधिक परिचित और सहज बन सकता है।











