विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचारों में, क़तर चैरिटी जोखिमग्रस्त नाइजीरियाई लोगों को खाद्य टोकरियां और चिकित्सा सेवाएं प्रदान करती है। जलवायु आपदाओं से 17 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों की शिक्षा बाधित हुई, स्पेनिश स्टार्टअप ने नशीले पदार्थ मिले पेय पहचानने वाले स्मार्ट उपकरण का उपयोग शुरू किया, सौर सिंचाई परियोजना ने भारतीय गांव के किसानों की आजीविका सुधारी, यूके में पूर्व बेघर व्यक्ति पियानो बजाकर असुरक्षित लोगों के लिए धन जुटाता है, सिंगापुर स्थित कृषि-व्यवसाय ने वीगन प्रोटीन पाउडर पेश किया और कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्थानीय समुह ने घायल ग्रेट डेन-व्यक्ति और उसके परिवार को बचाया। मेरे जैविक बगीचे में फसल काटने का समय है और मैं आपके लिए बागवानी का यह उपयोगी सुझाव साझा करने में बहुत उत्साहित हूं। फलियों की भरपूर उपज के लिए बीज सीधे गर्म मिट्टी में बोएं, क्योंकि ठंडे तापमान में उनके बीज ठीक से अंकुरित नहीं होते। अधिक नाइट्रोजन वाले उर्वरकों से बचें, क्योंकि फलियों की जड़ें मिट्टी के जीवाणुओं के साथ मिलकर स्वयं नाइट्रोजन बनाती हैं। नमी बनाए रखने के लिए पलवार डालें और अच्छे फल-विकास कर लिए फूल आने के दौरान पौधों को नियमित रूप से पानी दें। लंबे समय तक फसल पाने के लिए हर दो सप्ताह में झाड़ीदार फलियों की नई खेप बोएं। निरंतर उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए फलियां तभी तोड़ें, जब वे युवा और कोमल हों। चढ़ने वाली या डंडों के सहारे बढ़ने वाली फलियां उगाने पर भी विचार करें, क्योंकि वे आम तौर पर पूरे मौसम में अधिक उपज देती हैं।











